BJP के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को सक्षम नेतृत्व मिला है।इसका प्रमाण उनके दस वर्ष का कार्यकाल है,जिसमें देश की आंतरिक सुरक्षा में परिवर्तन नजर आया है।डा.राजीव बिंदल नेे जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है,इसलिए उनसे दोस्ती कर लो।ऐसे में कांग्रेस नेता पाकिस्तान के नाम पर डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से बार-बार जीत का आशीर्वाद मिल रहा है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य निश्चित रूप से भारत को शक्तिशाली एवं ताकतवर देश बनाना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के समय देश में जगह-जगह बम ब्लास्ट होते थे।इसके अलावा लोगों को जान से मारने की घटनाएं सामने आती थीं।आज अप्रत्याशित रूप से इन घटनाओं को विराम मिल लग गया है।पत्थरबाजी की घटनाएं पूरे देश के अंदर समाप्ति की ओर अग्रसर दिखाई देती हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ही नहीं रोका,बल्कि देश को ताकतवर भी बनाया है।पहले भारत दुनिया से अस्त्र-शस्त्र खरीदता था,लेकिन अब दूसरे देश हमसे इसकी खरीद करते हैं।उन्होंने कहा कि आज तो चीन भी भारत के नाम से डरता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हो पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *