CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बागी विधायकों को सम्मान की नहीं,भाजपा के सामान की जरूरत है,जिसके लिए उन्होंने जनता की भावनाओं की बेकद्री की।इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।इस दौरान सीएम के साथ कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमले करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता द्वारा चुनी गई सरकार को धन-बल के सहारे भाजपा ने गिराने का प्रयास किया,जिसके लिए प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और भाजपा नेताओं के सपने ध्वस्त होकर रह जाएंगे।सीएम ने कहा कि आपदा के समय न तो केंद्र सरकार ने और न ही भाजपा के लोकसभा सदस्यों ने प्रदेश की जनता की चिंता की।हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमित साधनों के बावजूद करोड़ों रुपए की मदद प्रभावित परिवारों की,आरोप लगाया कि कर्मचारियों विरोधी भाजपा सरकार ने ओपीएस का विरोध किया।हमने कर्मचारियों को उनका सम्मान दिया। इसके अलावा महिलाओं को मिलने वाली 1500 रुपए की सम्मान राशि को भी भाजपा ने बंद करवाया,परंतु वह कांग्रेस की गारंटी है और जरूर मिलेगी।उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कर्मचारी विरोधी,किसान विरोधी और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *