Kangra सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा ने चुनाव प्रचार को लेकर कमर कस ली है।उन्होंने शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और पूजा करने के बाद कांगड़ा के लिए निकल गए।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा से कई सवाल भी किए।कांगड़ा जाने से पहले आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है उन्हें भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला है जिसे पूरी तत्परता से लड़ा जाएगा।

आनंद शर्मा ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि साल 2014 में जो दो करोड़ नौकरियों का वायदा किया था उसका क्या हुआ।ओपीएस पर भाजपा का क्या स्टैंड है।उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ केंद्र सरकार ने खिलवाड़ किया है।पीएम मोदी ऐसे बयान दे रहे हैं जो प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं,जबकि अमेठी से भी उम्मीदवार दे दिया गया है।कांग्रेस चुनाव लड़ने से नही डर रही है।कांगडा और हिमाचल के लिए पिछले दशकों में कई संस्थान खोले गए हैं जिसको लेकर जनता अवगत है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता,सरकार व संगठन उनके साथ है। शिमला मेरी जन्म भूमि है,जबकि देश,प्रदेश मेरी कर्म भूमि है।अपने राजनीतिक जीवन में हर चुनौती का सामना किया है अब नई चुनौती का भी सामना करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *