केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मजदूर दिवस के मौके पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने पर कांग्रेस को श्रमिक विरोधी कहा है।अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं।हिमाचल में श्रमिकों के हितों के लिए 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा हिमाचली मजदूरों के कल्याण हेतु गठित हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का गठन किया था।धूमल द्वारा शुरू किए इस कार्यक्रम को जयराम ठाकुर ने भी चालू रखा था जिससे अब तक प्रदेश के श्रमिकों को कई तरह की मदद मिलती थी लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अब तक इस बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के कामगारों को मिलने वाले सभी लाभ बंद कर दिए गए हैं।ठाकुर ने पुछा कि आखिर कांग्रेस को श्रमिकों से इतनी नफरत क्यों है,आखिर कांग्रेस श्रमिकों का हित क्यों नहीं देख पा रही।अनुराग ने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इन श्रमिक विरोधी नीतियों के लिए दंड देगी और प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *