Himachal Pradesh हाई कोर्ट में सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओंं पर चल रही सुनवाई आज भी जारी रहेगी।न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ के समक्ष सोमवार को इन मामलों पर सुनवाई शुरू हुई।पक्षकारों की ओर से बहस सुनने के बाद मामले को आगामी बहस के लिए 23 अप्रैल यानी आज को रखा गया है।दो अप्रैल को कोर्ट ने अगली तारीख निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया था कि आगामी तारीख से इस मामले पर सुनवाई डे-टू-डे आधार पर पूरी होगी।कोर्ट ने सभी सीपीएस को मंत्रियों वाली सुविधाएं लेने और मंत्रियों वाले कार्य करने पर रोक लगा रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *