
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दिल्ली दौरे के बाद शिमला लौट आए।दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने ओकओवर में कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।अब मुख्यमंत्री एक बार फिर से मोर्चा संभालेंगे तथा लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे।मुख्यमंत्री ने अपने सभी सहयोगी मंत्री एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी तथा सरकार को अस्थिर करने के मंसूबे सफल नहीं होंगे।
अधिकारियों से लिया कामकाज का जायजा।
मुख्यमंत्री ने शिमला पहुंचने पर सरकारी कामकाज का जायजा लिया।उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से सरकारी कामकाज का फीडबैक भी लिया।उल्लेखनीय है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण प्रदेश में रूटीन के कार्य हो रहे हैं,जिसके लिए सरकारी स्तर पर मुख्य सचिव लगातार समीक्षा करके मुख्यमंत्री को फीडबैक दे रहे हैं।इस बीच आने वाले समय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रदेश प्रवास पर आने की संभावना है,जिसकी तैयारियों में सरकार जुट गई है।
