
CM सुखविंदर सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दोनों एक-दूसरे के साथ सशक्त मजबूती के साथ दिखे,हमीरपुर संसदीय हलके से सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा विक्कू को टिकट की औपचारिक घोषणा दोनों ने ही कर दी।हालांकि अंतिम फैसला केन्द्रीय हाईकमान लेगा,लेकिन दोनों ने यह माना कि यही कैंडीडेट दम भरेंगे।मुख्यमंत्री ने तो विवेक विक्कू को सर्वे में एक नम्बर पर आने का सार्वजनिक ऐलान भी कर दिया।सीएम और डिप्टी सीएम ने आपसी युगलबंदी के तौर पर इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।हालांकि गगरेट से कैंडीडेट कौन होगा,इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।गगरेट से कई नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते हुए सीएम और डिप्टी सीएम के समक्ष पहुंचे थे,लेकिन यह इशारा नहीं हुआ कि आखिर गगरेट में किसके नाम पर मोहर लगेगी।
