
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या व खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि आया राम-गया राम की राजनीति करने वालों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखती है,जो खरीद-फरोख्त से छुटकारा दिलवाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 6 बागियों को भाजपा का टिकट मिलने से साबित हो गया है कि भाजपा ने प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति की है।उन्होंने कहा कि बागी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था,जिसकी एवज में जनता ने उन्हें विजयी बनाया।उन्होंने कहा कि ये न्याय की लड़ाई है और एक जून को हिमाचल प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।उन्होंने कहा कि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा रहा है और राजनीतिक चुनौतियों का हमेशा डटकर सामना करते हुए इसमें सफलता पाई है।उन्होंने कहा कि दुख इस बात है कि भाजपा ने धन बल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया है।
