
CM सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऑकओवर शिमला में होली मनाई,इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोगों के साथ मिलकर नाच गाना भी किया।मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ होली मनाई।सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही है और आइए सब मिलकर प्रदेश के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।उन्होंने कहा कि हमें वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।लोग सब जानते हैं।इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर नए प्रत्याशी घोषित होंगे।इनके लिए जल्द लिस्ट जारी होगी। पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा।

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमें बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है,हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।
