Shimla के भराड़ी के साथ लगते केल्टी में किराए के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को उक्त युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया।मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।मृतक की पहचान रोहित पुत्र धनीराम निवासी बिजनौर यूपी के रूप में हुई है।रोहित अपने माता-पिता संग शिमला में ही रह रहा था।वह शहर के एक निजी कान्वेंट स्कूल में हाऊस कीपर के पद पर तैनात था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय रोहित अपने किराए के मकान में अकेला ही था।उसके माता-पिता बिजनौर में एक शादी समारोह में गए थे।रोहित भी दो दिन पहले ही बिजनौर से शिमला लौटा था।सोमवार को परिजन उसे मोबाइल पर संपर्क कर रहे थे।लेकिन संपर्क न होने पर परिजनों ने मकान मालिक को सूचित किया।रोहित का कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रोहित फंदे पर लटका हुआ था।पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *