भेड़ पालकों और गडरिया वाले बयान को बताया शर्मनाक।

BJP प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर भड़के और कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने भेड़ पालकों और गद्दी समुदाय पर टिप्पणी की है उसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को जनता का डर है।इसीलिए जिस तरह गडरिया अपनी भेड़ों काे इधर-उधर ले जाता है,उसी तरह विधायकों को ले जाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूल गए हैं की भेड़ पालक और गडरिया अपना व्यवसाय मेहनत करके चलाते है और जिस प्रकार से उन्होंने टिप्पणी की है यह लोग मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेंगे।इससे मुख्यमंत्री का असली चेहरा और मानसिकता भी जनता के समक्ष आती है कि किस प्रकार की सोच मुख्यमंत्री भेड़ पालकों के प्रति रखते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से भोकला गए हैं उन्हें क्लीनिकल इलाज की जरूरत है और उन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए।सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की बयान बाजी इस बात का साक्षी है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं,सत्ता के मोह में और कुर्सी को बचाने के संघर्ष में वह इस प्रकार की बयानबाजी करते हैं जो की एक समुदाय के प्रति नकारात्मक है।कभी मुख्यमंत्री काला नाग की संज्ञा देते हैं तो कभी बेड पलकों के साथ तुलना करते है, क्या यह एक मुख्यमंत्री को शोभा देता है यह जनता पूछ रही है।अगर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो हिमाचल प्रदेश के भीड़पालकों को बड़ी संख्या में सड़कों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ उतरना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *