भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम रखा।जिसमें जिले में सामाजिक और विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।शिमला के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकित की,उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज के उत्थान और ज़रूरत मंद लोगों की मदद के लिए कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बड़ता है।इस अवसर पर मुख्याथिति ने प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सनी राजपूत,उपाध्यक्ष विदुषी शर्मा,निखिल राणा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।सोसायटी के अध्यक्ष सन्नी राजपूत ने बताया कि संस्था का मुख्य उदेश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है,उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के साथ साथ सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *