
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत मोदी की गारंटी है।मोदी है तो मुमकिन है,इसी के तहत बीते 10 वर्षों में देश की जनता ने मोदी की गारंटी को घर-घर पहुंचते देखा और इन गारंटियों के बल पर देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकलते भी देखा है।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि चाहे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न हो या पद्म पुरस्कार हो, आजादी के बाद पहली बार यह नरेन्द्र मोदी सरकार में एलीट कैटेगरी से बाहर निकला है।पद्म पुरस्कार अब ुमनाम समाजसेवियों को मिल रहे हैं।27 वर्षों से लोक सभा एवं विधान सभा में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग चली आ रही थी।अमृतकाल में नये संसद भवन में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित कर नरेन्द्र मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया।राकेश शर्मा ने कहा कि धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का नेटवर्क तबाह हो गया है।पत्थरबाजी और हिंसा जैसी चीजें अब खत्म हो गई हैं।इससे राज्य में रिकॉर्ड 1.88 करोड़ पर्यटक आए और पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। 2018 में जम्मू कश्मीर में 199 युवा आतंकवादी बने थे, ये संख्या 2023 में घटकर 12 रह गई है।राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा निश्चित तौर पर 370 सीटों पर जीत का आंकड़ा पार करेगी और एनडीए 400 के पार जाएगा।भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन इस बात में अटूट विश्वास व्यक्त करता है कि नरेन्द्र मोदी सरकार 3.0 देश में विकास के गति को और तेज करते हुए सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगी।भजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।भारत ने 10 वर्षों में फैजाइल 5 से टॉप 5 का सफ़र तय किया है।भारत अब 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।पिछले तीन वर्षों में भारत लगातार 7 फीसदी की वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है। 2014-24 के दौरान औसत सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.1 फीसदी है।
