Himachal Pradesh विधानसभा के आज से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में विपक्ष को घेरने के लिए सत्तापक्ष ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम को शिमला राज्यतिथि गृह पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विपक्ष के हर आरोप व सवाल का जवाब सदन में सरकार द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए निर्णयों द्वारा दिया जाएगा।इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशााध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।इस दौरान सभी मंत्रियों को पूरी तैयारियों के साथ सदन में आने को कहा गया है ताकि विपक्ष को कोई मौका न मिल सके। बैठक में रणनीति तैयार की गई है कि जिस तरह से सार्वजनिक मंचों पर विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे हैं,उसकी पोल भी सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा सदन में खोली जाएगी ताकि प्रदेश की जनता को सच्चाई पता चल सके।वहीं भाजपा आज विधानसभा में राज्यपाल द्वारा दिए जाने अभिभाषण के बाद सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति तैयार करेगी।मुख्य रूप से विपक्ष चुनावी गारंटियों,कानून व्यवस्था,बेरोजगारी,विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रदर्शनों जैसे मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *