कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा,इनके यहाँ कांग्रेसी नेताओं को ही नहीं मिल रहा न्याय:अनुराग ठाकुर।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में रहे। अनुराग ठाकुर ने विशेष रूप से ऊना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः प्रमुख उत्सवों में एक मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले व सम्मानित जनता के साथ पूरे उल्लास के साथ सूर्य के उत्तरायण आगमन का पर्व मनाया।इसके साथ हीं इस सुअवसर पर हमीरपुर सांसद ने आम जनमानस के जीवन में सुख,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के आह्वाहन पर केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रमदान करते हुए परिसर की साफ़ सफ़ाई की।इसके बाद अनुराग ठाकुर ने ऊना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानित जनता के साथ मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

अनुराग ठाकुर ने कहा,आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार दलितों,शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।अनुसूचित जाति के विकास के लिए,उनकी पढ़ाई के लिए,उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।”अनुराग ठाकुर ने कहा,”मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में हैं।”संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की.पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया,आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला है तो यह भी मोदी सरकार में ही संभव हुआ।इससे पहले हमारे राष्ट्रपति अनुसूचित जाति से आते थे।आज हमारे 10 से ज्यादा मंत्री अनुसूचित जाति के हैं।कई राज्यपाल अनुसूचित जाति से हैं।यह सब मोदी सरकार में हीं संभव हुआ।आज मोदी सरकार अपने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को अंत्योदय से आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।”इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी शिकस्त के बाद आज सहयोगी दल भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में कतरा रहे हैं।डूबते जहाज पर कोई सवारी नहीं करना चाहता।कांग्रेस तो डूबी ही है,अपने साथ अन्य दलों को भी डूबा रही है।उधर बंगाल में ममता बनर्जी सीटें देने को तैयार नहीं हैं।इधर नीतीश कुमार संयोजक बनने के लिए तैयार नहीं हैं।शरद पवार अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और जब खड़गे का नाम आया तो गांधी परिवार तैयार नहीं है।यह गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट है।”नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस छोड़ने पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा,“कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा है।आज जिस कांग्रेस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं वहां कांग्रेस के नेताओं को हीं न्याय नहीं मिल रहा है। एक के बाद एक बड़ा नेता कांग्रेस को छोड़ रहा है।कपिल सिब्बल,गुलाम नबी आजाद,अश्विनी कुमार,हिमंता बिस्वा शर्मा,सुरेश जाखड़,आरपीएन सिंह,अनिल एंटोनी,हार्दिक पटेल,ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।अपनी पार्टी में ही न्याय न मिलने के कारण आज कांग्रेस छोड़ने वालों की लंबी लाइन लगी है।भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिला है।हम अच्छे लोगों को अपना परिवार मानते हैं।यही कारण है की आज कोई मुख्यमंत्री है,कोई केंद्रीय मंत्री है,कोई सांसद है,कोई विधायक है।आज लोग मोदी के विकास के साथ जुड़ना चाहते हैं।

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा,”हमारी कई पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन के साथ खप गईं।कई कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जीवन उसके लिए समर्पित कर दिया।हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में श्री राम मंदिर का नाम देखकर कांग्रेस और विपक्षी दल कहते थे कि भाजपा वाले मंदिर तो बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज जब मंदिर बन गया,तारीख तय हो गई,प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है,तब यही विपक्षी दल भागने का काम कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने श्री राम को काल्पनिक बताया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने हमें अपने श्री राम लला को टेंट में रखने पर मजबूर किया था।इन्होंने फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने का भरपूर प्रयास किया।इन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने के लिए वकीलों की फौज खड़ी की।तो हम यह कैसे अपेक्षा कर सकते हैं कि कांग्रेस के लोग श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आएंगे?अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश को राममय किया है।मेरा आप सभी से अनुरोध है की राष्ट्र निर्माण के अभियान में जो भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहे उसे अवश्य जोड़ें।हम सभी को मिलकर तीसरी बार मोदी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *