
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर मण्डी लोकसभा स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस समारोह का आयोजन 15 जनवरी,2024 को बजौरा,जिला कुल्लू,हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है,जिसमे बतौर मुख्य अतिथि नारायण आजाद,बसपा प्रदेश अध्यक्ष,वशिष्ठ अतिथि सेस राम,प्रदेश सचिव और अधिवक्ता नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव बसपा,शामिल होगे।कार्यकम की अध्यक्षता अनुप राम,अध्यक्ष जिला कुल्लू करेंगे।कार्यकम का आयोजन मोहम्मद अली,उपाध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी,जिला कुल्लू और जिला स्तरीय पदाधिकारी और बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मिलकर करेंगे।मंडी लोकसभा क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से समारोह को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है
