BJP के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल प्रदेश में दो कार्यक्रम निश्चित हुए है,एक सोलन में और दूसरा शिमला में।सोलन में जो कार्यक्रम होने जा रहा है उसमें जिला सिरमौर से 5000 कार्यकर्ता और जिला सोलन से 6000 के कार्यकर्ता भाग लेंगे।इसी प्रकार शिमला के पीटरहॉफ में होने जा रहे कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से 3000 कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 2500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।संगठनात्मक जिला महासू से लगभग 600 गाड़ियां शिमला आएगी और कसुंपटी एवं शिमला ग्रामीण से 300 गाड़ियां शिमला पहुंचेगी जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनाने आएंगे।शिमला में भाजपा के मंडल अनुसार खंड भी बनाएं जाएंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश है।भाजपा के कार्यकर्ता स्वयं दूर दराज के इलाकों से भी अपनी गाड़ियों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता के दर्शन करने आएंगे और उनको तीन बड़े राज्यों की जीत की बधाई देंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और दोनों स्थानों पर मंच सज चुका है।उन्होंने कहा जेपी नड्डा का मार्गदर्शन,कार्यकताओं का बल।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन बहुमूल्य है,जिस प्रकार से तीन राज्यों में बड़ी जीत बीजेपी को हासिल हुई है यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इसकी अध्यक्षता जेपी नड्डा ने की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व और केंद्र मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन हमारी पार्टी का बल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *