Himachal में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस आज अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरी राजधानी धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ समारोह मनाएगी।समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू विशेषातिथि होंगे।

उधर मंडी और कांगड़ा को छोड़ भाजपा प्रदेश भर में करेगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार जहां अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर को धर्मशाला में जश्न मना रहा है,वहीं विपक्षी दल भाजपा इसे आक्रोश दिवस के रूप में मना रहा है।इस कड़ी में भाजपा सोमवार को प्रदेश में जिला मंडी और कांगड़ा को छोडकऱ अन्य सभी जगह जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *