
11 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर भाजपा जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल सहित अन्य नेता भाग लेंगे।हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने इसे प्रदेश के इतिहास का काला अध्याय बताया।इसके विरोध में भाजपा 11 दिसम्बर को सिरमौर जिला के नाहन,सोलन,बिलासपुर, हमीरपुर,ऊना,चम्बा,किन्नौर,लाहौल-स्पीति,कुल्लू और शिमला में विरोध प्रदर्शन करेगी।इसके अलावा मंडी जिला में 12 दिसम्बर तथा कांगड़ा जिला में 18 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन होगा,जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।इसी तरह 11 दिसम्बर को शिमला में होने वाले विरोध प्रदर्शन में भी डाॅ.राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर मौजूद रहेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।प्रदेश के जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों में विपिन सिंह परमार,सतपाल सिंह सत्ती,सुखराम चौधरी,डाॅ. सिकंदर कुमार,सुरेश कश्यप,रणधीर शर्मा,इंदु गोस्वामी,त्रिलोक जम्वाल,डाॅ.हंसराज,डाॅ. रामलाल मारकंडा,राकेश जम्वाल, सुरेंद्र शौरी,बलवीर वर्मा,वीरेंद्र कंवर,त्रिलोक कपूर,बिहारी लाल शर्मा एवं रश्मिधर सूद मौजूद रहेंगे।
