
ठियोग की ग्राम पंचायत शटेया के हर्ष कँवर योगी को आज दिल्ली में नेशनल आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा,यह अवार्ड फंक्शन दिल्ली के भारतीय कला केंद्रा मंडी भवन में किया जा रहा है इसमें मुख्यातिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होगे इनके साथ अन्य केंद्रीय मंत्री भी अतिथि होगे,हर्ष कँवर योगी को यह अवार्ड नई पहचान के साथ दिया जा रहा है,इस अवार्ड का शीर्षक हिमाचल के युवा उधमी हर्ष कँवर योगी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाए ,हर्ष योगा के साथ व्यापार में भी कम उम्र में खूब नाम कमा रहे है,हर्ष गूगल अप्रूव आर्टिस्ट है योगा में विश्व रिकॉर्ड धारक,इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके है।छोटी उम्र में कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते बड़ा मुकाम हासिल करने वाले हर्ष कंवर का कहना है कि कोई भी कार्य मुश्किल और असंभव नहीं होता अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो,तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
