
शिमला से ममलीग रूट पर जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस का ब्रेक फेल हो गया,यह बस शिमला से ममलीग रूट पर जा रही थी।अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने सूझबुझ दिखाई और बस को सड़क के किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया।इस कारण बस रूक गई और बड़ा हादसा टल गया।

बस में करीब 60 सवारियां बैठी थी,जिनमें ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के बच्चें थे।यदि बस मिट्टी के ढेर में न रूकती तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
