Shimla:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाए गए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल ने कहा है कि विधानसभा के साथ अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के बाद वापस शिमला लौटे कांग्रेस नेता गोयल ने कहा कि सभी पांच राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है।चुनावी प्रचार के दौरान लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।पांच राज्यों के यह चुनाव अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम रहने वाले हैं।कांग्रेस पार्टी  न सिर्फ इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी बल्कि अगले लोकसभा चुनाव में भी बहुमत हासिल करेगी।कहा कि भाजपा अपनी जन विरोधी नीतियों के चलते जनता का भरोसा खो चुकी है।गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को मध्य प्रदेश चुनाव में बडी जिम्मेदारी दी है।इस बीच गोयल ने मध्य प्रदेश के कई हल्कों का दौरा भी किया।चुनावी रणनीति बनाने में माहिर अनिल गोयल हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी भी है।सीएम सुखविंदर सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान गोयल उनके राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं।गोयल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *