BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया।105 वर्ष की आयु में उन्होंने कुल्लू स्थित अपने आवास में सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली।वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।बताया जा रहा है कि उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ।बुआ के निधन की सूचना मिलते ही जगत प्रकाश नड्डा अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर कुल्लू पहुंच गए।बुआ की अंतिम इच्छा के अनुसार वह उनकी पार्थिव देह को कुल्लू से बिलासपुर ले आए व शाम के समय गोबिंद सागर झील किनारे औहर में स्थित शीतला श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंतिम यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी भाग लिया। उनकी पाॢथव देह को मुखाग्रि नड्डा के छोटे पुत्र हरीश नड्डा ने दी।गंगा देवी की अंतिम यात्रा में स्व.गंगा देवी के भाई एवं जे.पी.नड्डा के पिता डा.एन.एल.नड्डा तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डा.सिकंदर कुमार,नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा,झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल,सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल,सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल,पूर्व मंत्री डा.रामलाल मारकंडा व राजेंद्र गर्ग,पूर्व सांसद सुरेश चंदेल,जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान,प्रदेश सचिव सुमित शर्मा,प्रवक्ता अजय राणा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर तथा भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज समेत बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भाग लेकर स्व.गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।वहीं डी.सी.बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक और ए.एस.पी. शिव कुमार चौधरी ने भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।उधर,पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टंडन तथा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा व त्रिलोक कपूर समेत कई अन्य नेताओं ने जे.पी. नड्डा की बुआ के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की है।ढोल-बाजे के साथ उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शीतला माता मंदिर औहर में लाया गया व सभी रिश्तेदारों तथा वहां पहुंचे सैंकड़ों लोगों द्वारा उनके अंतिम दर्शन कर लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *