
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सचिव रह चुके अनिल गोयल को कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी हाईकमान ने उन्हें मध्यप्रदेश की मोरीना विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया है।इस संबंध में बकायदा सूची जारी की गई।अनिल गोयल कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं,संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने में माहिर गोयल की प्रदेश के साथ साथ दिल्ली में भी अच्छी पकड़ है,इस समय अनिल राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी हैं।

इससे पहले वे चार विधानसभा चुनाव में बतौर एआईसीसी कॉर्डिनेटर और दिल्ली एमसीडी चुनाव में आब्जर्वर के रूप सेवाएं दे चुके हैं।गोयल इससे पहले कांग्रेस सेवा दल के मीडिया प्रभारी और समन्वयक,प्रदेश कांग्रेस सचिव,पूर्व वीरभद्र सरकार में डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट्स और जिला कोषाध्यक्ष के रूप में सेवाए दे चुके हैं।अनिल गोयल ने नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी,महासचिव प्रियंका गांधी,गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद शक्ति सिंह,मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और उदित राज का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

