कांग्रेस सरकार की फर्जी गारंटीयां फेल:अनुराग ठाकुर।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रवास पर हैं।शुक्रवार देर शाम तक ठाकुर ने अपने क्षेत्र के कुटलैहड़ और ऊना विधानसभा में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों से सीधा संवाद किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।ऊना विधानसभा स्थित स्वयं सहायता समूह के साथ मुलाकात और कुटलैहड़ विधानसभा के बरनोह स्थित फार्म हाउस का निरीक्षण करने के दौरान ठाकुर ने कहा,”आज हमारी माताएं बहनें चारों ओर अपना परचम लहरा रही हैं।सेना हो या खेल,खेती हो या स्पेस आज हमारी महिलाएं कहीं पीछे नहीं हैं।

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मना रही है।लेकिन हमारी माताएं बहने उसने भी एक कदम आगे बढ़कर अन्न से बेहतरीन बिस्किट,लड्डू,रागी की चाय समेत कई और उत्पाद बना रहीं हैं।मैंने आज सभी माता बहनों से विस्तार पूर्वक बात की है।मोदी सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर 9000 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए हैं।अगले दो वर्षों में हम इन सभी बहनों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।”श्री ठाकुर ने आगे स्वयं सहायता समूह की माता बहनों से वार्तालाप करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में और आगे आने का अनुरोध करते हुए बेहद सार्थक परिचर्चा की। उन्होंने बहनों की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ऊना भाजपा कार्यालय में चल रहे बीडीसी एवं जिला परिषद सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर सभी सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाई।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बरनोह में ₹8.5 करोड़ की लागत से मुर्राह भैंसों के लिए निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण,कुटलैहड़ विधानसभा के समूरकलां में रेन हार्वेस्टिंग,किसानों की खेती बाग़वानी से संबंधित प्रोजेक्टों समूर बांध और ₹1100 की लागत के शिवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।इस बीच संवाददाताओं के राजनीतिक प्रश्न का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा,”कांग्रेस जितना मर्जी झूठ बोले सत्य को नहीं झुठला सकती।

आपदा प्रभावितों को 5000 घरों के आवंटन के बाद फिर से 6000 घर केंद्र सरकार ने दिए।केंद्र सरकार ने फौरी तौर पर 862 करोड़ रुपए दिए।ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 2700 करोड रुपए भी मोदी ने दिए हैं।इसके साथ ही मनरेगा के माध्यम से भी लोगों को मदद दी जा रही है।हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए ठाकुर ने कहा,”क्या कांग्रेस ने अपनी 10 चुनावी गारंटियां पूरी की हैं?क्या गोबर ₹2 किलो उठाया जा रहा है?क्या हमारी माताओं बहनों के खातों में प्रतिमाह ₹1500 आ रहे हैं?इस फर्जी सरकार की गरिंटिया फेल हो चुकी हैं।पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने चौमुखी विकास किया पर आज यह पैसे का रोना रो रहे हैं। पैसे की कमी नहीं सोच की कमी है और इनकी नियत में भी खोट है”
