
Shimla के तारादेवी मंदिर में 22 अक्तूबर को महाअष्टमी पर विशाल दंगल मेले का आयोजन किया जाएगा।इसमें पानीपत,हरियाणा,रोतहक,दिल्ली,पंजाब,शिमला,सोलन सहित नेपाली पहलवान भाग लेंगे।दोपहर 2:30 बजे दंगल शुरू होगा।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

दंगल के विजेता को 41,000 रुपये की इनाम राशि पुरस्कार रूप में दी जाएगी।आखिर मुकाबला हारने वाले को 31,000 रुपये मिलेंगे।इस दौरान हवन का आयोजन भी किया जाएगा।सुबह 10 बजे हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी।जुन्गा से राजा कुश विक्रम सेन मां तारादेवी की पूजा-अर्चना करेंगे।मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि पारंपरिक मान्यता के अनुसार हवन यज्ञ होगा। एचआरटीसी इस दिन विशेष बसें चलाएगा।सुबह 9:00 बजे से ही मंदिर के लिए पुराने बस अड्डे,ढली और न्यू शिमला सेक्टर से बस सेवा शुरू हो जाएगी।शाम 7:00 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।श्रद्धालुओं को 5 से 10 मिनट बाद तारादेवी मंदिर के लिए बस सुविधा दी जाएगी।

