प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जे.बी.टी.भर्ती के लिए बैच संबंधित संशोधित आदेश जारी किए हैं।इसके तहत जे.बी.टी.सामान्य वर्ग में 31 दिसम्बर 2016 का बैच पात्र होगा।इसी तरह ई.डब्ल्यू.एस. में भी 31 दिसम्बर 2016 का बैच ही मान्य होगा,जबकि सामान्य (डब्ल्यू.एफ.एफ.) में 31 दिसम्बर 2020 का बैच,ओ.बी.सी.व ओ.बी.सी. (बी.पी.एल.) में 31 दिसम्बर 2016, ओ.बी.सी. (डब्ल्यू.एफ.एफ.) में 31 दिसम्बर 2020 का बैच मान्य होगा।इसके अलावा एस.सी. व एस.सी. बी.पी.एल. में 31 दिसम्बर 2016,एस.सी.डब्ल्यू.एफ.एफ. में 31 दिसम्बर 2021 का बैच मान्य होगा।एस.टी. व एस.टी. बी.पी.एल. में 31 दिसम्बर 2016 व एस.टी.(डब्ल्यू.एफ.एफ.) में 31 दिसम्बर 2022 का बैच मान्य होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों को इसके तहत भर्ती करने को कहा है। गौर हो कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग राज्य में जे.बी.टी. के 1161 पद भरने जा रहा है। जिलों में इन पदों के लिए काऊंसलिंग प्रक्रिया उपनिदेशक शिक्षा कार्यालयों में 20 से 25 नवम्बर तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *