Crime:जोगिंद्रनगर में 55 वर्षीय महिला की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है।महिला के साथ पहले पांच युवकों ने गैंगरेप किया और बाद में महिला के विरोध करने पर उसी के दुपटे से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।इन सबने पहले महिला के साथ मिल कर शराब पी और बाद में उसका यौन उत्पीडऩ किया।इसके बाद हत्या कर दी गई।पांच युवकों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो आरोपी नाबालिग है।सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है।हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों सन्नी कुमार 21 वर्ष,राकेश कुमार 31 वर्ष निवासी जिमजिमा और शिवम 23 वर्ष निवासी खंडोल भवारना के रहने वाले है। आरोपियों में से चार आरोपी आपस में रिश्तेदार है और घटनास्थल के करीबी गांव के रहने वाले है।पांचवां आरोपी जिला कांगड़ा के भवारना के खंडोल गांव का रहने वाला है जो कि यहां चौंतड़ा में रहता है।पुलिस ने पांचों आरोपियों को करीबी जंगलों से धर दबोचा है।डीएसपी पद्धर संजीव सूद ने बताया कि यह सभी आरोपी चरान का काम करते है।रविवार को यह सरकाघाट से यहां अप्रोच रोड पहुंचे और सभी शराब के नशे में थे।इन्हें यहां नशे की हालत में सत्या देवी मिली इन्होंने वहां रेन शेल्टर में इक्कठे बैठकर शराब पी और महिला के साथ बलात्कार किया और जब वह विरोध करने व चीखने लगी तो इन्होंने उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया।पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी मौके पर पहुंच कर तमाम जानकारी जुटाई। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या तथा बलात्कार का मामला दर्ज किया है।वारदात स्थल के समीप ही एक सीसीटीवी लगा था,जिसमें ज्यादातर वारदात कैद भी हो गई।इस से पुलिस को अहम सुराग मिले और आरोपियों को फरार होने से पहले की पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *