नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि देश में विपक्षी गठबंधन जातिगत जनगणना के आधार पर राजनीति करने व लोगों को बांटने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घमंडिया विपक्ष की नीयत खराब है।जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।देश में आज गरीब कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है तथा दिल्ली से भेजे जाने वाले 100 रुपए सीधे जरूरतमंद के खाते में पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलेगा तथा आधुनिक भारत में बांटने वाली विचारधारा नहीं चलेगी।जयराम ने कहा कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और विकासात्मक कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश की पाई-पाई विकास में लगे न कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद इससे पोषित हो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सेवाकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है,जबकि इसके पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के मामले आते रहते थे। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में तकनीकी,विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाने वाली मदद अब तक आपदा प्रभावितों तक नहीं पहुंची है।उन्होंने कहा कि वह जिस क्षेत्र के दौरे पर गए हैं,वहां पर अभी भी लोगों को मदद की दरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *