आपदा राहत कोष के लिए जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनो दीदग के 7वीं कक्षा के दो विद्यार्थियों सृष्टि चौहान और अनिकेत चौहान ने क्रमशः3 हजार 817 और 1004 रुपये का योगदान दिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को विद्यार्थियों की ओर से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस राशि के गुल्लक भेंट किये।मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चे आपदा प्रभावितों को राहत पहंुचाने के लिए आगे आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हर योगदान अपने आप में अमूल्य है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक आशीष शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *