
Kalka/Shimla रेल सेवा बहाल होने पर पर्यटन व्यवसाय दुबारा से रिवाइव होने मे अहम भूमिका निभाएगा।दुर्गा पूजा हॉलीडेज मे काफी मात्रा मे बंगाल से पर्यटक ट्रेन द्वारा शिमला पहुंचते है।हावड़ा से कालका तक जो ट्रेन आती है उनके लिए शिमला कालका ट्रेन कोनेक्टिंग ट्रेन होने के चलते वहां से आने वाले पर्यटकों को टॉय ट्रेन द्वारा शिमला तक आने की सुविधा मिलती है।शिमला कालका रेल सफर का 103 सुरंगों से होते हुए और सुंदर प्राकृतिक नजारों का अपना ही आनंद है।

इसी तरह विदेशी पर्यटकों की भी वर्ल्ड हैरिटेज ट्रैक पर सफर करना प्राथमिकता रहती है।पिछले तीन महीने में प्राक्रतिक अपदा के कारण शिमला का पर्यटन उद्योग पूर्णत ठप पड़ा हुआ था,कलका शिमला रेल सेवा बहाली से पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों में जल्द पर्यटन कारोबार पटरी पर लोटने की उम्मीद जगी है।रेलवे बोर्ड द्वारा कम समय में मुरुमत कार्यों को पूरा कर रेल सेवा को बहाल करना एक सराहनीय कार्य है।शिमला होटल एसोसिएशन इसकी सराहना करती है।

शिमला आने वाले पर्याटकों के लिए इस वर्ल्ड हेरिटेज द्वारा सफर करने के लिए अपना ही क्रेज है।एसोसिएशन सरकार से आग्रह करती है की मुंबई,अहमदाबाद और बेंगलुरु से कालका तक के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करनी चाहिए साथ ही कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन द्वारा कनेक्टिविटी दी जानी चाहिए।इससे शिमला शहर जिसकी कैरिंग कपैसिटी जो पहले ही ओवरबर्डनड है पर सड़क मार्ग पर पड़ रहे ट्रैफिक लोड को कम किया जा सकता है।

शिमला मे सबसे अधिक सांख्य मे पर्यटक सड़क मार्ग से आते है।यदि शिमला से कंडाघाट के बीच एक साइट सीन ट्रेन चलाई जाए तो सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटक भी इस टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे।इस तरह का साईट सीन टूर पर्यटकों का शिमला स्टे बड़ाने मे कारगर कदम सिद्ध हो सकता है।

