द न्यूज़ क्लिक

Congress के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन तक शिमला के छराबड़ा में रुकने के बाद सोमवार को वापस लौट गए।राहुल गांधी ने अपने शिमला दौरे के दौरान किसी भी पार्टी नेता से मुलाकात नहीं की।हालांकि पहले माना जा रहा था कि वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर सत्ता-संगठन के कामकाज का फीडबैक ले सकते हैं।राहुल गांधी ने शिमला से लौटने के बाद श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।इसके बाद वह मंदिर की सेवा में भी शामिल हुए। हरिमंदिर साहिब में सेवा करते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।राहुल गांधी का काफिला छराबड़ा से सुबह साढ़े 7 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा इन दिनों अपनी माता के साथ छराबड़ा स्थित आशियाने में रुकी हुई हैं।वह बीते दिनों ही कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ शिमला पहुंची थीं। सूचना के अनुसार प्रियंका देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर छराबड़ा से ही हर राजनीतिक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। आगामी दो दिनों तक उनका शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा में रु के होने के चलते कुफरी,छराबड़ा व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *