राजधानी शिमला में बड़ा हादसा पेश आया है।यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया।इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हैं।कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया।ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं,पिकअप चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है,हादसे के दौरान यातायात को एक तरफ चलाया गया।ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *