
Shimla के मालरोड स्थित एक नामी रेस्तरां में पिज्जा से कॉक्रोच निकलने का मामला सामने आया है।लुधियाना से आए दंपति ने मालरोड स्थित रेस्तरां में पिज्जा ऑर्डर किया। जब दंपति उसे खाने लगा तो पिज्जा से मरा हुआ कॉक्रोच निकला।यह देखकर दंपति के होश उड़ गए।दंपति ने मैनेजर से इसकी शिकायत की,साथ ही मालरोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में भी शिकायत की।दंपति ने कहा कि उक्त रेस्तरां में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।रेस्तरां के मैनेजर ने गलती मानते हुए नए पिज्जा देने की बात कही।लेकिन गुस्साए पर्यटकों ने कहा कि बात पिज्जा खाने की नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है।अगर पिज्जा खा लिया जाता तो उसे खाने से स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता था।उन्होंने साथ लगते पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की,उधर,एक अन्य उपभोक्ता अनिशा नायर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस रेस्तरां से बर्गर खाया था,जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया था फिर दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ।वहीं सह आयुक्त,खाद्य सुरक्षा डा.विजया ने कहा कि पिज्जा में कॉक्रोच मिलने के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है,अगर शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम समय समय पर शहर में दुकानों,ढाबों व रैस्टोरैंट में खाद्य पदार्थों की जांच करती रहती है।उन्होंने साफ कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
