
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 31 जुलाई को राजभवन में वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा,बिपिन चंद्र नेगी और न्यायिक अधिकारी राकेश कैंथला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।शपथ समारोह सुबह सवा 9 बजे होगा।शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा,बिपिन चंद्र नेगी और न्यायिक अधिकारी राकेश कैंथला को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
