
CM सुखविंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली,ऐसे में अब आज से फल मंडियों में सेब बिकना शुरू हो जाएगा।वीरवार को आढ़तियों की हड़ताल के कारण शिमला व सोलन जिले की मंडियों में सेब नहीं बिका। वीरवार को आढ़ती वेट के हिसाब से सेब खरीदने व बेचने को लेकर हड़ताल पर रहे।इस कारण मंडियों में सेब नहीं बिका। दोपहर बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आढ़तियों व बागवानी संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया।इस दौरान दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखा।इसके बाद वीरवार देर शाम को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आढ़तियों को बैठक के लिए बुलाया।इस दौरान सहमति बनी कि जो बागवान चाहेंगे उसी आधार पर मंडी में आढ़ती सेब बेचेंगे।इसके तहत यदि बागवान वेट के हिसाब से सेब बेचना चाहें तो आढ़तियों को इसी आधार पर सेब बेचना होगा तथा यदि बागवान पहले की तरह गड के हिसाब से सेब बेचना चाहेंगे तो आढ़ती उसी आधार पर सेब को बेचेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा यह ऐलान करने के बाद आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और शुक्रवार से अपने काम पर लौटने की बात कही।
