Himachal Pradesh बहुजन समाज पार्टी,जिला मंडी, की बैठक का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर भवन मंडी शहर में 20 जुलाई को किया जा रहा है,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रेम कुमार हवाल,प्रदेश महासचिव और प्रभारी बसपा मण्डी लोकसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नरेंद्र कुमार,प्रदेश सचिव,रमेश कुमार और सदानंद साठे प्रभारी भाग लेगे।रिटायर्ड प्रिंसिपल दीप कुमार संधू,बसपा जिला महासचिव ने बताया की इस बैठक को डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज (पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश) बसपा जिलाअध्यक्ष मंडी,हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में किया जाएगा।जिसमे जिला और विधानसभा स्तरीय संगठन की समीक्षा,जिला स्तर पर नए कार्यक्रमों और जिला मण्डी में बारिश से किसानों और आम जनता को हो रहे नुकसान पर विशेष चर्चा की जाएगी।इस बैठक में बसपा जिला सचिव इंद्रा देवी (पूर्व बसपा प्रत्याशी सराज विस) चमन लाल (पूर्व बसपा प्रत्याशी करसोग विस) नंद लाल ऊर्फ वोहरा (पूर्व बसपा प्रत्याशी नाचन विस) नारायण सिंह(पूर्व बसपा प्रत्याशी सुन्दर नगर विस) रमेश भारद्वाज (पूर्व बसपा प्रत्याशी सरकाघाट विस) और सरदार तारा सिंह ( प्रभारी, मण्डी सदर विस) सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में बारिश से नुकसान पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *