जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी ने सुखू सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में स्थित विश्राम गृहों के किरायों की दरों को बढ़ाने के निर्णय को सही बताया है त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के सैंकड़ो विश्राम गृह हैं जो कि घाटे में चल रहे हैं।आगन्तुकों के किरायों से बिजली पानी का बिल भी पूरा नहीं होता है।प्रत्येक माह हर विश्राम गृह के चौकीदारों,माली,सफाई कर्मीयों के वेतन तथा अन्य मुरम्मत के कार्यों पर लाखों का खर्च आता है।बढाई गई दरों से कम से कम बिजली पानी के बिलों का खर्च तो निकलेगा।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि विश्राम गृहों में बड़े बड़े अधिकारियों और नेताओं को ही कमरे मिलते हैं मेरे विचार में उन्हें बढ़ी हुई दरों से किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि अक्सर विश्राम गृहों में विभिन्न राजनीतिक दलों,सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं की बैठकें चली रहती हैं,उनके लिए भी आधी दरें सही हैं इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति की मजबूती में सहयोग मिलेगा।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *