कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने का किया आह्वान

कहा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किन्नौर को सेब की सघन खेती अपनाने के लिए स्वीकृत हुए हैं 50 करोड़

Shimla:प्रदेश सरकार के राजस्व,बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने छात्र कल्याण संघ किन्नौर द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ऑडीटोरियम में आयोजित “तोशिम 2023″ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कैबिनेट मंत्री द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा जॉनाम मोनिस्ट्री के लामाओं द्वारा मंत्रोचारण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।”तोशिम” कार्यक्रम में किन्नौर छात्र कल्याण संघ के छात्र-छात्राओं द्वारा किन्नौरी डांस व नाटियों के साथ साथ स्पीति डांस,योग तथा अन्य प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष अविराग नेगी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को तोशिम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भिन्न-भिन्न रंगों व रूपों में बसा हुआ प्रदेश है,यहां के विभिन्न क्षेत्रों में बसे लोगों की अपनी-अपनी संस्कृति,व्यवहार,प्रथाऐं व परमपराएं है,उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति भिन्नता में एकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं।उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल,कॉलेज व विश्वविद्यालय में बिताया गया समय सदा याद रहता है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें।

उन्होनें कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिला किन्नौर को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किन्नौर जिला स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल,सड़क तथा विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किन्नौर जिला को सेब की सघन खेती अपनाने के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें 20 लाख सेब के पौधों का पूरे किन्नौर ज़िला में वितरण किए जाएँगे ताकि किन्नौर वासी बागवानी के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी आर्थिकी में सुधार कर सकें।उन्होंने तोशिम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को एक लाख रूपये की राशि देने की भी घोषणा की।

छात्र कल्याण संघ किन्नौर की उपाध्यक्ष सविता नेगी ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए कल्याण संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों सहित सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी उन्होंने तोशिम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को एक लाख रूपये की राशि देने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने किन्नौर जिला से सम्बन्धित विभिन्न विषयों में उपलब्धियां हासिल करने वाले उत्कृष्ठ बच्चों एवं उच्च नौकरी प्राप्त करने वाले व्यक्तियों तथा सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाले तेजू नेगी तथा गोलू किन्नौरा टीम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्विद्यालय परीक्षा नियंत्रक जेसी नेगी,संयुक्त सचिव पीपी नेगी,ईसी सदस्य राजकुमारी, पीसीसी सचिव प्रताप नेगी,उपाध्यक्ष जिला परिषद प्रिया नेगी एवं अन्य जिला परिषद सदस्य,किन्नौर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी,जनजातीय परिषद के पदाधिकारी, एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी,छात्र कल्याण संघ किन्नौर के अध्यक्ष अविराग नेगी,उपाध्यक्ष सविता नेगी, महासचिव सनम नेगी सहित अन्य पदाधिकारी,जिला किन्नौर कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के पदाधिकारी, लाहुल स्पीति एवं पांगी कल्याण संघ के पदाधिकारी,शिक्षक व गैर शिक्षक कल्याण संघो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय की अन्य संघों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *