
Una:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली से कांगड़ तक 27 जून 2023 को आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज के सामने आज एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है।इसके चलते हरोली में ब्रिस्क वॉक के आयोजन से नशे के खिलाफ संदेश दिया जाएगा।इस वॉक की थीम ‘वॉक फॉर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल’ रहेगी।कार्यक्रम के तहत ब्रिस्क वॉक को सुबह 8 बजे राज्यपाल हरी झंडी दिखाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी तबकों के लोगों की भागीदारी होगी।स्कूल-कॉलेज के छात्रों,महिलाओं, युवा वर्ग सहित तमाम जागरूक लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।हजारों लोग नशे के खिलाफ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के गवाह होंगे।उन्होंने कहा कि इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।विशेष तौर पर पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी अपने गायन से नशे के खिलाफ संदेश देंगे।उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक तादाद में भाग लेने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का दौरा भी किया।उन्होंने विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के दिशा निर्देश भी जारी किए।उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैयारियों से जुटे संबंधित व्यक्तियों को उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।

