हमीरपुर के टिप्पर में संघ के द्वितीय वर्ष सामान्य वर्ग का समापन।

Hamirpur:संघ का विचार,सभी हिन्दुओं का विचार है। संघ का ध्येय व भारत का मिशन एक है।जिससे पूरे विश्व में हमारा देश श्रेष्ठ हो।भारत का विचार सार्वभौतिक व सर्व समावेशक है।यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख प्रदीप जोशी ने हमीरपुर जिला के टिप्पर (गलोड़)स्थित ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) के समापन समारोह में कही।श्री जोशी समापन समारोह में मुख्य वक्ता रहे,जबकि सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाईटी दिल्ली के चेयरमैन व पदमश्री डॉ.देवेंद्र सिंह राणा मुख्यातिथि रहे।

मुख्यवक्ता ने कहा कि विश्वव्यापी विजय पथ पर भारत को देखना संघ का उद्देश्य है।उस ध्येय को लेकर संघ समाज में काम कर रहा है।लंबे समय के संघ की सक्रियता से समाज का मानस भी बदल रहा है।अमेरिका में पिछले चार दिन से अपने प्रधानमंत्री के प्रवास और वहां भारत की विश्व विजयी छवि विश्व अनुभव कर रहा है,यही इसका एक उदाहरण है। पिछले 98 वर्षों से संघ समाज में कार्य कर रहा है।कोई कहता है कि संघ एक विचार है,आंदोलन है लेकिन संघ का विचार समाज का है और देश का विचार है।संघ चाहता है अपना देश का नागरिक स्वाभिमानी हो,आत्म केन्द्रित नहीं,हिंदु संगठित हो रहा है।हमको ऐसा पढाया गया बताया गया कि इतिहास में अपना कोई योगदान ही नहीं था।संघ का हिंदुत्व का विचार महात्मा गांधी के विचार के समीप है,संघ का विचार आध्यात्म का विचार है जो सर्वमंगलमयी है।हाल ही में उड़ीसा बालासौर में ट्रेन दुर्घटना में संघ के स्वयंसेवकों को काल कलवित हुए और पीड़ितों की सेवा करते हुए दुनिया ने देखा है।उन्होंने कहा कि परिवार प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण।

सामाजिक समरसता,स्वदेशी जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर संघ विशेष काम कर रहा है।जिससे एक संगठित समाज का निर्माण किया जा सके।वहीं, मुख्यातिथि डॉ.देवेंद्र सिंह राणा ने कहा मैं खुश हूं कि मुझे इस अवसर पर आने का सौभाग्य मिला।इससे पूर्व में ऐसे वर्ग में एक बार दिल्ली में भी गया हूं।आज डॉ.हेडगेवार कितने खुश होंगे कि सौ वर्षों बाद इतना बड़ा संगठन हो गया है। शिक्षार्थियों से बातचीत मे पता चला कि संघ में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता।समाज और दूसरों की सेवा के लिए जिएंगे ऐसा भाव उत्पन्न किया जाता है।देना ही सिखाया जाता है।उन्होंने कहा कि हर दिन में कुछ न कुछ अच्छा करें,जिससे समाज के जरूरमंद लोगों की किस न किस प्रकार में मदद हो सकें।समापन समारोह में वर्ग के सर्वाधिकारी प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक शर्मा,संघ के अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक बेरी,उत्तर क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह,सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख हरीश चंद्र,वर्ग पालक अजय कुमार,वर्ग कार्यवाह डॉ चन्द्रप्रकाश,हिमाचल प्रांत संघचालक डॉ.वीर सिंह रांगड़ा,प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार,प्रांत प्रचारक संजय कुमार,सह प्रचारक ओम प्रकाश, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य,हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए स्वयंसेवक और हमीरपुर जिले अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।ठाकुर राम सिंह न्यास,टिप्पर में बीते चार जून से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) शुरू हुआ था।इस वर्ग में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और कोंकण सहित छह अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 258 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस वर्ग को सुचारू रूप से चलाने के लिए 36 शिक्षक और 45 प्रबंधकों ने अपनी सेवाएं दी।
