
Shimla हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेना चाहिए।सुन्नी में आदर्श महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नारी जन चेतना उत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हिमराल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल भी बढ़ता हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।
हिमराल ने इस आयोजन के लिए विशेष तौर पर लोक निर्माण मंत्री शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उनका यह क्षेत्र विकास के मामले में निरंतर आगे बढ रहा हैं।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण को एक ऐसा युवा नेतृत्व मिला है जो क्षेत्र के लोगों और उनकी समस्याओं को दूर करने के प्रति समर्पित हैं।हिमराल ने प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा चूंकि शिमला ग्रामीण उनका निर्वाचन क्षेत्र भी था इसलिए उनके प्यार व स्नेह का दिखाया पथ हमें निरन्तर आगे बढ़ने को प्रेरित करता रहेगा।

हिमराल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं।उन्होंने कहा कि स्वम् सहायता समूह इसमें एक प्रमुख हैं।उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त उन्हें अपना कारोबार शुरू करने व उद्योग स्थापित करने के लिए भी रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं।उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

