Shimla:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि शिमला के विकास के लिए भाजपा केंद्र सरकार से बजट लाएगी।उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करते हुए कहा कि शिमला में भाजपा सरकार की तरफ से करवाया गया विकास साफ नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में आग लगने की घटना के समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह वोट मांग रहे थे।उन्होंने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री को आईजीएमसी में होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद अव्यवस्था परिवर्तन कर रही है।इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है।जयराम ने आरोप लगाया कि सरकार ने ओपीएस के मामले पर कर्मचारियों को उलझाकर रख दिया है।इसके अलावा महिलाओं को 1500 रुपए देने और प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा झूठा निकला।इस तरह एक-एक करके कांग्रेस की सभी 10 गारंटियां झूठी निकल रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में विकास कार्यों की अनदेखी की।उन्होंने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम क्षेत्र में और स्थान चयनित करके रैन बसेरा और लेबर होस्टल बनाने का प्रयास करेगी,जिसमें दिहाड़ीदारों और मजदूरों को आश्रय मिल सकेगा।इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों)का निर्माण किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *