हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है।मृतक जिला ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और मंडी के सरकाघाट के बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 420 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,863 हो गई है।अस्पतालों में 27 मरीज उपचाराधीन हैं।इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना को लेकर बैठकें करने को कहा गया है।जिला कांगड़ा में 151,मंडी में 89,हमीरपुर 43,बिलासपुर 32,सिरमौर 25,कुल्लू 19,शिमला 16,चंबा 13, सोलन 12,ऊना 10,किन्नौर और लाहौल स्पीति में पांच-पांच नए मामले आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *