शिमला के मज्याठ वार्ड के अंतर्गत आने वाली जतोग रेलवे स्टेशन लाइन पर वार्ड के निर्वतमान पाषर्द दिवाकर देव शर्मा की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया,इस मौके पर स्थानीय लोगों खासकर युवाओं ने रेलवे लाइन व साथ लगते क्षेत्र में साफ सफाई की,इधर उधर बिखरे सूखे कूड़े को खुले में जलाकर नष्ट किया गया।
निर्वतमान पाषर्द दिवाकर देव शर्मा ने बताया कि मज्याठ के साथ लगते क्षेत्र व रेलवे लाइन पर स्थानीय युवाओं व लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने पूरा सहयोग दिया, इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर निर्वतमान पाषर्द ने लोगों से वार्ड को स्वच्छ सुंदर व हरा भरा बनाएं रखने की अपील की,वार्ड की जनता से अपील की कि लोग कूड़ा इधर उधर न फैंके बल्कि रोजाना घर द्वार आने वाले सफाई कर्मचारियों को दें ताकि वार्ड स्वच्छ सुंदर बना रहे।उन्होंने कहा कि समय समय पर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है आगामी रविवार को भी वार्ड के अलग अलग क्षेत्रों में इसी तरह सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सफाई अभियान में शमिंद्र शर्मा,ओम चंद, मेहर चंद नेगी,अमित शर्मा,राजेश ठाकुर,लक्की, राकेश शर्मा,पवन सहित स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
