हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है।उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

हर्ष महाजन पुर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी करीब रहे हैं,और कांग्रेस सरकार और संगठन में इनकी विशेष अहमियत थी,कांग्रेस सरकार में हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश राज्य कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी रह चूके है,ऐसे में हर्ष महाजन का एक दम इस तरह कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने के फैसले ने सबको चौकाया दिया है,और हिमाचल कांग्रेस को चुनावी समय में इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *