सोलन)।औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी 24 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। इनमें परवाणू क्षेत्र के 14 और हरियाणा के कालका से 10 मामले हैं।ईएसआई अस्पताल परवाणू के इंचार्ज डॉ.कपिल ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में बुखार से ग्रसित मरीज कम हो गए हैं। हालांकि डेंगू के मामले लगातार आ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के 45 एलिजा टेस्ट किए गए हैं। इनमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इनमें सेक्टर-1 से दो, सेक्टर-2 से एक, सेक्टर-3 से तीन, सेक्टर-6 से दो,मसूलखाना से एक,जाबली से एक, कामली से एक,टकसाल से एक, टिपरा से एक, जोधपुर से एक मामला है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि डेंगू से बचाव के लिए पानी को ढक कर रखें और लारवा न जमा होने दें।आस पास और घर में सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *