
धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र आज 21 नवंबर को अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर गया है।धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शनिवार को भी सदन की कार्यवाही निर्धारित है।सत्र के दौरान प्रदेश की राजनीति,आर्थिक स्थिति,कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे।

काम रोको प्रस्ताव पर साढ़े नौ घंटे तक चर्चा:शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर करीब साढ़े नौ घंटे तक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चर्चा का जवाब दिया।इस दौरान भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और विरोध जताया। स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की राफेल और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जताई।इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने मंत्री से माफी मांगने की मांग की।
शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से निम्न मुद्दे उठे।
प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ता कर्ज।
कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित देनदारियां।
प्रदेश में चिट्टा और नशे का बढ़ता कारोबार।
कांग्रेस की चुनावी गारंटियां।
बेरोजगारी और सरकारी विभागों में रिक्त पद।
सड़कों,पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मामले।
कानून-व्यवस्था और विकास कार्य।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की निर्धारित कार्यसूची के अनुसार आज शनिवार को सदन की छठी बैठक होगी।इसके साथ ही 14वीं विधानसभा का 13वां शीतकालीन सत्र संपन्न होगा।
