विद्यार्थियों को वर्षा जल संग्रहण की दी जानकारी,छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

शिमला:रोटरी क्लब ऑफ शिमला रॉयल और SJPNL की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) मेहली में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण (Rainwater Harvesting)विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को पानी के महत्व,जल संसाधनों के संरक्षण और वर्षा जल को एकत्रित कर उसका सदुपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सत्र में विद्यार्थियों को बताया गया कि तेजी से घटते जल संसाधनों को देखते हुए जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत और वर्षा जल संग्रहण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर भी विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इसमें IGMC शिमला के सामुदायिक चिकित्सा विभाग (Community Medicine Department) के डॉक्टरों ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य,व्यक्तिगत स्वच्छता और जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के साथ-साथ किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *