धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में जारी रहेगा।छह दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।सत्र में प्रदेश की आर्थिक स्थिति,कर्मचारियों की लंबित देनदारियों,बेरोजगारी,विकास कार्यों,कानून-व्यवस्था और चुनावी गारंटियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठ रहे हैं।

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 19 नवंबर को सरकार ने विपक्ष की सहमति के बाद सदन में 13 सरकारी विधेयक पेश किए।इसके साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा भी हुई।आज की कार्यवाही में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच किन मुद्दों पर बहस होती है और सरकार किन सवालों का जवाब देती है,इस पर प्रदेशभर की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *